Rolling Mill Plant

Rolling Mill
Rolling Mill

दोस्तों आप Rolling Mill Plant का नाम तो सुना ही होगा और बहुत से लोग काम भी कर रहे होगे लेकिन कुछ लोग अभी अभी अपनी पढाई पूरा कर और

नये काम की तलाश Rolling Mill Plant में कर रहे है , उनके लिए यहाँ ब्लॉग बहुत ही उपयोगी है|

फ्रेंड्स मैंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढाई की है और उसी फील्ड में काम कर रहा हु इसलिए आपको

इलेक्ट्रिकल से रिलेटेड जानकारी ही ज्यादा से ज्याद दे पाउगा|

आप इस लेख में क्या क्या जाने गे

Rolling Mill Plant क्या होता है

प्लांट में बनाने वाली सामान

Rolling Mill Plant का प्रमुख भाग

मिल में लगने वाले इलेक्ट्रिकल पैनल

रोलिंग मिल प्लांट क्या होता है-  

रोलिंग मिल एक ऐसा प्लांट या मिल होता है जहा स्टील याने लोहा को रोल  कर हमारे लिए उपयोगी सामान का निर्माण करते है,

जैसा की नाम से ही मालूम की किसी सामान को रोल करना और अन्य दुसरे सामान में बदलने का कार्य रोलिंग मिल कहलाता है |

प्लांट में बनाने वाली सामान

Steel Rod

Steel rod
Steel Rod

रोलिंग मिल हमारे जीवन में रोलिंग मिल बहुत ही उपयोगी प्लांट है हमारे घरो में लगाने वाले स्टील रॉड

जो की 8mm,10mm और 12mm के होते है, इसका निर्माण रोलिंग मिल में ही किया जाता है|

इसके अलावा बड़े बड़े बिल्डिंग,ओवर ब्रिज के लिए बड़े साइज़ की रॉड जैसे 15 mm, 20 mm, 25 mm और 32 mm भी इसी मिल से बनाते है |

सामान्य भाषा में इसे छड भी भी कहते है |

कच्चे मकानों को छोड़ दिया जा तो

आज के बनाने वाले पक्के मकान और ब्रिज और

पुल की आप रॉड या छड के बिना किसी भी निर्माण की आप कल्पना भी नहीं कर सकते है|

आप अगर शहरों में रहते है तो गोयल TMT,कामधेनु TMT,आशीर्वाद TMT,ईश्वर TMT जरुर सुने होगे ये सभी ब्रांड नाम रॉड बनाने वाली कंपनियों के नाम है जो की छत्तीसगढ़ में स्थित है|

TMT का फुल फॉर्म Thermo-Mechnically Treated होता है actual में देखा जा तो TMT,रॉड या छड बनाने की एक technic है एक विधि है

जिससे रॉड को ज्यादा से ज्यादा गुणवता वाली बनाई जाती है|

रोलिंग  मिल में केवल छड ही नहीं बनाते बल्कि एंगल  चैनल और बीम  भी बनाया जाता है |

MS.Angle ( mild steel angle )

 एंगल L shape में होते है और साइज़ की बात करे तो 25x25x3 mm, 25x25x5, 35x35x3, 35x35x5, 40x40x3, 40x40x5 और अगर बड़े साइज़ की बात करे तो 130x130x12 mm में भी मिलता है|

  यहाँ पर में केवल brief जानकारी provide करा रहा हु , क्यों  हम यहाँ रोलिंग मिल से बारे में जानना चाहते है ना की प्रोडक्ट के बारे में,

एंगल का उपयोग स्टील के चेयर,खुर्शी और लोहे की पलग बनाने में किया जाता है |

इसके अलावा आपके घरो में बने हुआ स्टील के विंडो भी एंगल से बनाते है|

मै जिस पैनल फैक्ट्री में काम करता हु

वहा पर एंगल का उपयोग पैनल को सपोर्ट देने के साथ साथ छोटे पेनलो के लिए बसे फ्रेम भी बनाया जाता है|

MS CHANNEL

MS चैनल जिसे हम लोग C चैनल भी कहते है C की आकार में राइट एंगल वाली Shape में बना होता है|

जब किसी फैक्ट्री अथवा कंपनी बिल्डिंग बनाने का काम किया जाता है तो आपको देखने को मिल जायेगा की ब्रिक्स और सीमेंट की दीवाल के बजाये MS CHANNELका उपयोग कर पूरी बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन किया जाता है|

अगर आप सीमेंट का wall बनायेगे तो चारो तरफ बंद बंद सा स्ट्रक्चर बन जायेगा जो आप को काम करने में परसानी पैदा कर सकता है

इसलिए MS CHANNEL का बना स्ट्रक्चर या बिल्डिंग फैक्ट्री के लिए पसंद किया जाता है |

मै अपने प्लांट की बात करू तो

हम लोग बड़े पैनल की base channel के लिए c- चैनल का ही उपयोग किया जाता है|

MS Beam & Section

MS Beam & Section आकार में कैपिटल H अथवा कैपिटल I के सामान दिखता है |

और इसका उपयोग भी बड़े प्लांट, बड़े बिल्डिंग और पुल के निर्माण में किया जाता है|

Main Parts of Rolling Mill

रोलिंग मिल के प्रमुख भाग इस प्रकार है

1 फर्नेस

2 हॉट मिल सेक्शन

3.कुलिंग बेड सेक्शन

4 पुषर ( pusher )

Furnace

रोलिंग मिल का पहला स्टेज फर्नेस होता है जो की स्पेशल ब्रिक्स से बना एक आयता कर स्ट्रक्चर होता है |

इसमें फर्नेस के कई भाग में ब्लोअर लगा रहता है तथा लकड़ी ,कोयले की मदद से इसके अन्दर गर्मी पैदा किया जाता है, ब्लोअर से फर्नेस के अन्दर फ़ोर्स से वायु प्रवाहित किया जाता है

जो आग को या tempreture को बढ़ने का कार्य करता है |फर्नेस में लोहे के ब्लाक को गर्म करने का कार्य किया जाता है|

ब्लाक को केवल इतना गर्म करते है की प्रेस करने पर अपने shape बदल सके|

हॉट मिल सेक्शन

Hot Mill Section

हॉट मिल सेक्शन में फर्नेस से निकले गर्म ब्लाक को अलग अलग रोलर से होकर गुजरा जाता है

जिसके लोहे का ब्लाक को अपने आवश्यकता के अनुरूप rod, angle,channel अथवा beam का shape de दिया जाता है |

इस सेक्शन में mill की कैपेसिटी के अनुसार ac motor का उपयोग किया जाता है | जो की 1000 HP से 1500 HP तक की हो सकती है

और इसी के अनुरूप गियर बॉक्स का भी उपयोग लाया जाता है ,और इसी गियर बॉक्स से कई रोलर की चलाया जाता है |

1000 HP से 1500 HP के motor स्लिप रिंग टाइप की motor होती है, इसके  लिए स्टार्टर बनाना आसन काम नहीं है | 

इस motor को स्टार्ट करने के लिए रेजिस्टेंस टाइप स्टार्टर का उपयोग करते है |

कुलिंग बेड सेक्शन

कुलिंग बेड सेक्शन में हॉट मिल से निकले फिनिश गुड को ठंडा किया जाता है , इसके लिए बड़े बड़े फेन लगाया जाता है |

पुषर ( pusher )

फर्नेस या भट्ठी का तापमान काफी ज्यादा होता है

उसके अन्दर लोहे को गर्म करने के लिए अन्दर डालना भी एक प्रकार का कठिन कार्य है

तो इस कार्य को करने के लिए जिस युक्ति का उपयोग लाया जाता है

उसे पुषर कहते है , इसके मदद से आप लोहे के ब्लाक को फर्नेस

से दूर रह कर भी गर्म करने के लिए भट्ठी में डाल सकते है |

इलेक्ट्रिकल पैनल

रोलिंग मिल में लाहने वाले प्रमुख पैनल में Main PCC Panel और MCC पैनल होता है |

Main PCC Panel और mcc पैनल के बारे में पहले से विस्तृत जानकारी मै दे चूका हु |

इसके लिए आप ये लेख भी पढ़ सकते है |

1.PCC PANEL क्या होता है

2.MCC PANEL क्या होता है

प्रमुख रोलिंग मिल – छत्तीसगढ़ रायपुर

1.नूतन स्टील & पॉवर लिमिटेड

2.सपना स्टील उरला

3.उनिक स्ट्रक्चर उरला

4.इस्कान इस्पात बोरझारा

5.गणपति स्टील

6रियल इस्पात बेंदरी

7.कृष्णा स्ट्रिप्स उरला

8. एस के एस इस्पात सिलतरा

9.सुनील स्टील सिलतरा

10.महेंद्र स्टील & पॉवर लिमिटेड सिलतरा

11.गोयल टी म टी ,बंजरंग पॉवर & स्टील

मै उम्मीद करता हु की आप लोगो को ये लेख जरुर पसंद आया होगा

और इससे रिलेटेड कुछ कमेंट हो तो जरुर लिखना |

 7,954 total views,  20 views today

This Post Has 2 Comments

  1. Sir uv coil and shunt coil ka interlocking kaise hota. Ya phir contecter ka use acb ke control wiring me kyun karte h?

    1. uv coil aur shunt coil dono ka apna apna kary hai isko interlock ki jarurat nahi
      padti aur acb ki control wiring me extra no , nc ki jarurat padne pa contactor
      ka upyog karte hai.

Leave a Reply

Close Menu
error: Content is protected !!